गोल्डन ब्वॉय जसपाल राणा का पार्थिव शरीर कल 12 बजे तक पौधा शूटिंग रेंज पर, बनारस में होगा अंतिम संस्कार
गोल्डन ब्वॉय जसपाल राणा का पार्थिव शरीर कल 12 बजे तक पौधा शूटिंग रेंज पर, बनारस में होगा अंतिम संस्कार
देहरादून (शिवांश कुंवर)- विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का निधन दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में हो गया। हृदय घात के बाद चल रहे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। खेल जगत, खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
जसपाल राणा का पार्थिव शरीर दिल्ली से देहरादून लाया जाएगा। उनके नाम पर स्थित देहरादून पौधा जसपाल राणा शूटिंग रेंज पर कल दिन में 12:00 बजे तक आम जनमानस के दर्शनार्थ रखा जाएगा। खेल विभाग और बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक व आम लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे। शूटिंग रेंज पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
13 जून को दिन में 12 बजे के बाद पार्थिव शरीर को विशेष विमान से काशी बनारस ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजन और खेल जगत के लोग काशी बनारस में मौजूद रहेंगे।
