उत्तराखंडदेहरादून

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवान्वित करने वाले गोल्डन ब्वॉय का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति:  खजान दास

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवान्वित करने वाले गोल्डन ब्वॉय का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति:  खजान दास

 

देहरादून

समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने अन्तरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये ईश्वर से जसपाल राणा को अपने श्रीचरणो मे स्थान देने की प्रार्थना की।

 

खजान दास ने कहा कि साधारण परिवेश से निकल कर दुनियाभर में उत्तराखण्ड एंव देश का मान बढ़ाने वाले जसपाल राणा के निधन की ह्रदय विदारक घटना ने मन को झकझोर कर रख दिया है, सच में विश्वास नही हो रहा है कि उत्तराखण्ड एंव देश की शान गोल्डन व्वाय अब हमारे बीच मे नही है। उन्होने कहा कि खेल जगत ने आज एक ऐसे सितारे को खो दिया है जिसकी कभी भरपाई नही हो सकती है। जसपाल ने अपने कठिन परिश्रम से देश का ही नही हमारे जौनपुर का नाम भी देश एवं दुनिया मे गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!