उत्तराखंडधनोल्टी

विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता पंवार और इंद्रा सूर्या ट्रस्ट के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल अनिल थापा ने किया इंद्रा सूर्या नारी शक्ति डेयरी फार्मिंग का शुभारंभ

विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता पंवार और इंद्रा सूर्या ट्रस्ट के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल अनिल थापा ने किया इंद्रा सूर्या नारी शक्ति डेयरी फार्मिंग का शुभारंभ

 

कुमाल्डा/धनोल्टी(अमित नौटियाल): इंद्रा सूर्या ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए नई पहल की शुरुआत की है। धनोल्टी विधानसभा के भरवा काटल कुमाल्डा में विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, इंद्रा सूर्या ट्रस्ट के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल अनिल थापा और ट्रस्ट की उपाध्यक्ष मीनाक्षी थापा ने इंद्र सूर्या नारी शक्ति डेयरी फार्मिंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुति भी दी। मुख्य अतिथियों ने महिलाओं को सिलाई और बुनाई मशीन भी वितरित की।

 

इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि इंद्रा सूर्या ट्रस्ट का यह प्रयास सराहनीय है। यह डेयरी फार्मिंग न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद करेगा। ऐसी पहल ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को रोकने और स्थानीय स्तर पर समृद्धि लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इंद्रा सूर्या ट्रस्ट समाज में अग्रणी भूमिका निभाते हुए नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

 

ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने बताया कि इंद्रा सूर्या ट्रस्ट समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार के प्रयासों की सराहना करना न केवल संस्था का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी सेवा कार्य के लिए प्रेरित करता है।

 

ज्येष्ठ उप प्रमुख जयकृष्ण उनियाल ने कहा कि ट्रस्ट लगातार निस्वार्थ भाव से जनहित के कार्यों में जुटा है, जिससे न केवल जरूरतमंदों को मदद मिल रही है बल्कि अन्य लोगों में भी समाज सेवा का जज्बा पैदा हो रहा है। कर्नल थापा गरीब और असहाय लोगों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

 

जौनपुर बीजेपी महामंत्री विनीता रावत ने कहा कि ट्रस्ट के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष लगातार बेहतरीन कार्य कर रहे है। ट्रस्ट धरातल पर कार्य कर गरीब असहाय लोगों को आत्मनिर्भर कर रहे हैं।

 

 

इंद्रा सूर्या ट्रस्ट के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल अनिल थापा ने बताया कि डेयरी फार्मिंग प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना और उन्हें पशुपालन के वैज्ञानिक और आधुनिक तरीके सिखाना है। कहा कि हमारे स्थानीय उत्पाद बाजार तक पहुंचे और महिलाएं अपने परिवार की आय में सीधे योगदान दे सकें। यह सिर्फ एक डेयरी फार्म नहीं, बल्कि महिलाओं को नारी शक्ति के रूप में स्थापित करने का एक माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल थापा ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर इंद्रा सूर्या ट्रस्ट की उपाध्यक्ष मीनाक्षी थापा ग्राम प्रधान सुनीता देवी, प्रमोद जोशी, कैप्टन शेखर बुटोला, कैप्टन धर्मवीर विष्ट, दिव्यांशु, अजय राणा, शैलेश चौहान,विनीता रावता, मधु देवी, मीना उनियाल, अल्का उनियाल,मनोज सिंह,भवान सिंह, ग्राम प्रधान टिकरी नीलम धीमान, राजेश, अनिल सिंह, संगीता देवी, प्रमोद जोशी, सुनीता देवी, प्रधान उपला रावत, प्रधान मधु देवी, ममता शाह, ममता पंवार, पूजा कंडारी, राजेश रतूड़ी, मंजीत, राजन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *