उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने उठाई बिजली, पानी  सुरक्षा दीवार और RBM की मांग 

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने उठाई बिजली, पानी  सुरक्षा दीवार और RBM की मांग 

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने पूरे शबाब पर है, लेकिन आस्था के इस सबसे बड़े केंद्र यानी गंगोत्री धाम से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। धाम के गंगा पुरोहितों और संतों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि गंगोत्री धाम मे गंगा घाट पर सुरक्षा दीवार बनाई जा रही उसे जल्द बनाने की आवश्यकता है।

संतों और तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि गंगोत्री के गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा हैं। बरसात मे ज़ब गंगा नदी का वेग अत्यंत तेज होता है पुरोहितो द्वारा मांग की जा रही है कि घाटों पर जल्द से जल्द सुरक्षा कार्य पूर्ण किए जाएं ताकि आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित ढंग से आचमन और स्नान कर सकें।साथ ही गंगोत्री धाम के सचिव रमेश सेमवाल ने कहा हर वर्ष गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से जो गंगा नदी के बीचों बीच RBM एकत्र हो रखे है. प्रशासन इस RBM को हटाती है तो इससे गंगा अपने बने मार्ग पर बहती रहेगी. जिससे गंगा घाटों को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

गंगोत्री धाम मे ज़ब कड़ाके की ठंड और इस दुर्गम इलाके में श्रद्धालुओं के लिए पीने के साफ पानी की भारी किल्लत देखने को मिलती है। साथ ही बिजली की सुचारू व्यवस्था न होने से रात के समय घाटों पर अंधेरा पसरा रहता है। संतों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि बिजली और पानी की पूरी व्यवस्था गंगोत्री धाम मे होनी चाहिए।

सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा. आने वाले समय मे गंगोत्री धाम मे बिजली व् पानी कि समस्या होती है. गंगोत्री धाम मे 33Kv व् स्वस्थ जल के लिए पानी का स्टोरेज बनना चाहिए.लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर यहां आते हैं। अगर उन्हें बिजली, पानी और घाट पर सुरक्षा ही नहीं मिलेगी, तो व्यवस्थाओं पर सवाल उठना लाजिमी है। हमारी शासन व् प्रशासन से मांग है कि यात्रा सीजन को देखते हुए इन कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए।

अब देखना यह होगा कि संतों और पुरोहितों की इस जायज मांग पर प्रशासन कितनी जल्दी जागता है, ताकि धाम में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!