उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग में यमुनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

नैनबाग में यमुनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान 

 

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन यमुनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शरणागति यमुना आश्रम के तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। आगामी माह में आयोजित होने वाले यमुनेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर समिति द्वारा चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर सेवा कार्य में भाग लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तजन शामिल हुए और सभी ने मिलकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग किया।

आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा एवं कथा आयोजन को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं तथा क्षेत्रवासियों में धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है।
इस दौरान में गंभीर रावत, मोहन थपलियाल, दिनेश तोमर, राजेश कैंतुरा, आचार्य कपिल सेमवाल, सुरेंद्र सेमवाल, सरदार सिंह सजवाण, सूरत कैंतुरा, मोहन लाल निराला, नवीन रावत, सोमवारी नौटियाल, प्रमिला चौहान, सुनीता राणा, ममता चौहान, सविता देवी, सुमन देवी, रेशम सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!