जौनपुर प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी से की भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
जौनपुर प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी से की भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
टिहरी(अमित नौटियाल): जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टिहरी जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल से भेंट की। इस दौरान संगठन ने जिलाधिकारी को आपदा राहत, कृषि नुकसान और विकास योजनाओं में आ रही बाधाओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि हाल ही में हुई अत्यधिक ओलावृष्टि से जौनपुर क्षेत्र के किसानों की फसलों और बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। संगठन ने प्रभावित किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। वी.बी.जी. राम जी योजना के संचालन में आ रही समस्या और लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित स्थानीय लोगों की समस्याओं और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के तहत मसूरी वन प्रभाग को प्राप्त धनराशि के कथित दुरुपयोग और अनियमितताओं को लेकर भी अवगत कराया। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के मौके पर निस्तारण के लिए नैनबाग और सकलाना में नियमित तहसील दिवस आयोजित करने की भी मांग की गई। इसके साथ ही जौनपुर विकासखंड के स्कूलों की वर्तमान समय-सारणी में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव करने का भी प्रस्ताव दिया। जिलाधिकारी नीतिका खंडेवाला ने संगठन की मांगों पर उचित कार्रवाई का आशसन दिया।प्रतिनिधिमंडल में प्रधान संगठन जौनपुर के अध्यक्ष प्रदीप कवि (बिट्टू), महासचिव मुकेश पंवार, उपाध्यक्ष श्वेता राणा, उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह कठैत, सहसचिव सुंदर सिंह चौहान और ग्राम प्रधान बलवीर राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
