प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, जनसमस्याओं को लेकर सौंपा मांगपत्र
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, जनसमस्याओं को लेकर सौंपा मांगपत्र
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जनपद के प्रभारी मंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार उत्तरकाशी मुख्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात की।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनपद उत्तरकाशी की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु एक विस्तृत मांगपत्र मंत्री को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने जनपद में व्याप्त प्रमुख समस्याओं जैसे विकास कार्यों में देरी, अवसंरचनात्मक कमियां, तथा विभिन्न विभागों में लंबित योजनाओं पर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
मंत्री बहुगुणा ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जनपद की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। विशेष रूप से धौंतरी आईटीआई, जो लंबे समय से बंद पड़ी है, उसे शीघ्र पुनः संचालित किए जाने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने आशा व्यक्त की कि मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे और जनपद की जनता को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में कमल सिंह रावत (संयोजक सेवादल) सुधीश पवाँर ( प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस) जीतम सिंह रावत (पूर्व प्रधान सिरी) अनवीर पवाँर व सूर्यबल्लभ नौटियाल उपस्तिथ रहे.
