नैनबाग में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
नैनबाग में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आध्यात्मिक चेतना एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतू भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। शरणागति यमुना आश्रम व विश्व शक्ति योग जन सेवा समिति नैनबाग के तत्वाधान में 12 जून से 18 जून 2026 तक 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर कथा व्यास के रूप में 1008 बाल योगी लाल जी महाराज के कृपापात्र शिष्य संत लवदास महाराज श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करेंगे व भागवत कथा के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति मार्ग तथा जीवनोपयोगी शिक्षाओं का विस्तार से वर्णन करेंगे।
इस आयोजन में प्राण प्रतिष्ठा भी विधिवत रूप से संपन्न की जाएगी। आयोजन में अनेक देव डोलियों को भी आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम नैनबाग के टटोर नैनबाग सरदार सिँह रावत रा.इ.का. प्रांगण में आयोजित होगा, यह आयोजन विश्व शक्ति योग जन सेवा समिति नैनबाग, टिहरी गढ़वाल एवं शरणागति यमुना आश्रम बागी (लूधेरा) के तत्वाधान में किया जा रहा है स्थानीय श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर उत्साह का दिखाई दे रहा है तथा बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
