बर्फवारी से NH बंद, बंद पड़े NH को खोलने में जुटा संबंधित विभाग
बर्फवारी से NH बंद, बंद पड़े NH को खोलने में जुटा संबंधित विभाग
उत्तरकाशी. जनपद उत्तरकाशी में निचले क्षेत्रों में मौसम साफ व् धूप खिल रही है.बात करे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखी टॉप से आगे कल से बर्फबारी होने के कारण नेशनल हाइवे बंद है.जिसको बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग खोलने कि तैयारी कि जा रही हैं. बात करे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान जंगल चट्टी के पास पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध हुआ है. एन0एच0 बड़कोट द्वारा मार्ग सुचारू किया जा रहा हैं.
इसके अलावा जनपद में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नगुण, नालूपानी के पास पत्थर गिरने के कारण बंद हुआ. तथा सुखी टॉप से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हुआ. बंद नेशनल हाइवे को बी0आर0ओ0 की मशीनों द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने का कार्य गतिमान है.नालूपानी NH को खोल दिया गया हैं।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान जंगल चट्टी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मार्ग बंद हुआ है एनएच बड़कोट की मशीन उक्त स्थान पर तैनात हैं मार्ग सुचारू किये जाने का कार्य किया जा रहा है।
