एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने किया गंगोत्री यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण
एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने किया गंगोत्री यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण
उत्तरकाशी- चारधाम यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम पर दर्शन को पधार रहें है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उमंग एवं उत्साह देखने को मिल रहा है।
तीर्थयात्रियों की सरल, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ग्राउंड जीरो पर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं।
आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग तथा धाम पर पुलिस ड्यूटियों को चैक तथा जवानों हौसला-अफजाई की गयी। यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों की प्वाइंट टू प्वाइंट ब्रीफ कर ट्रैफिक के स्मुथ संचालन, सुदृढ़ पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के लिए जरुरी निर्देश दिये गये। आगामी यात्रा पीक को देखते हुए सभी जवानों को सतर्क रहने तथा अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करने हेतु प्रोत्साहित किया।

गंगोत्री हाईवे के संकरे, संवेदशील स्थानों भटवाडी, चढेती, हेलगुगाड, स्वारीगाड, गंगनानी, लिमचीगाड, डबरानी, सुक्की, धराली, जांगला आदि का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजामों और पुलिस प्रबंधन का जायजा लिया।
संवेदनशील स्थानों पर नियुक्त पुलिस और एसडीआरएफ के कर्मियों को अलर्ट रहते हुए ड्यूटी तथा सुरक्षा के सम्बन्ध में जरूरी हिदायतें दी। लगातार कन्ट्रोल रुम व उच्च अधिकारियों के सम्पर्क में बने रहने तथा जाम की स्थिति मे वन-वे व्यवस्था से यातायात चलाने के निर्देश दिये गये।
हीना यात्री पंजीकरण केंद्र पर रजिस्ट्रेशन और मेडिकल के जरूरी नॉम्स पूरे करने के लिए तीर्थयात्रियों को कम से कम समय के लिए रोकने, श्रद्धालुओं से सौम्य/सरल व्यवहार करने तथा पार्किंग में वाहनों के प्रवेश और निकासी के लिए उचित निर्देश दिये।
गंगोत्री धाम व घाट पर तैनात पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ, क्यूआरटी को घाटों पर सतर्क रहने और मंदिर में श्रद्धालुओं को सीरियल के हिसाब से कतारबद्ध दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये।
तीर्थयात्रियों से बातचीत कर यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया, बेहतर यात्रा प्रबंधन के सम्बन्ध में उनके अनुभव पूछे गये। सभी श्रद्धालुओं का यात्रा पर स्वागत करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की चारधाम यात्रा-2026 की दिग्दर्शिकाएं वितरित की। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
