एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’: 109 वाहनों के चालान, 52 वाहन सीज और सत्यापन न करने वाले 09 हॉस्टल मालिकों पर भारी जुर्माना
धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर लोकजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक देहात जया बलूनी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त और संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर आकस्मिक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 14 संदिग्धों को 172 bnss में हिरासत में लिया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 04 व्यक्तियों को प्रेमनगर, 03 व्यक्तियों को डालनवाला और 07 व्यक्तियों को 170 bnss में गिरफ्तार किया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 03 व्यक्तियों को अवैध चरस और अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर संबंधित वाहनों को सीज किया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 109 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 72500 का जुर्माना वसूला। 163 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 48 और ओवरलोडिंग पर 04 वाहनों को सीज किया।
चेकिंग के दौरान देर रात्रि तक घूम रहे 900 से अधिक लोगो से पुलिस द्वारा मौके पर की पूछताछ की गई, जिनमें से 99 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 24750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पीजी और हॉस्टल की चेकिंग के दौरान छात्रों और किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 09 प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 90 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
