दयाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बाल आयोग के सदस्य के रूप में पदभार किया ग्रहण
दयाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बाल आयोग के सदस्य के रूप में पदभार किया ग्रहण
देहरादून
दयाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बाल आयोग के सदस्य के रूप में आयोग के कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद दयाल बिष्ट ने कहा कि वे बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके सर्वांगीण विकास तथा बाल हितों के संरक्षण के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने राज्य के प्रत्येक बच्चे तक आयोग की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुँचाने तथा बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, आयोग के सचिव बरनवाल, अनुसचिव एस. के. सिंह, आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दयाल सिंह बिष्ट का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, जीएमवीएन के निदेशक पारस गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।
