पाटी में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी, वैक्सीनेटर को दिया प्रशिक्षण
पाटी में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी, वैक्सीनेटर को दिया प्रशिक्षण
28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
पाटी (चंपावत)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विकासखंड पाटी में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के निर्देशन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह की अगुवाई में वैक्सीनेटरों और आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरूकता रैली भी निकाली गई।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस पर क्षेत्र के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को भी दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे।
कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं और वैक्सीनेटरों को घर-घर सर्वेक्षण, छूटे हुए बच्चों की पहचान, अभिभावकों को जागरूक करने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण बीपीएम अमर चंद और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पुष्पा जोशी ने प्रदान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर मौजूद रहे। सभी ने पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए अभियान को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ स
