उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी पुलिस को मिला उत्कृष्ट सुशासन गौरव सम्मान–2026, एसपी बोलीं- यह हर जवान के परिश्रम का सम्मान

 

 

उत्तरकाशी पुलिस को मिला उत्कृष्ट सुशासन गौरव सम्मान–2026, एसपी बोलीं- यह हर जवान के परिश्रम का सम्मान

बड़कोट

बेहतर यात्रा प्रबंधन, प्रभावी यातायात व्यवस्था और समग्र प्रशासनिक दक्षता के लिए जिला पत्रकार संघ द्वारा उत्तरकाशी पुलिस को सम्मानित किया गया है। बड़कोट में आयोजित जिला पत्रकार संघ के अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय को “उत्कृष्ट सुशासन गौरव सम्मान–2026” से नवाजा गया।

 

 

उन्हें यह सम्मान चारधाम यात्रा-2026 के दौरान बेहतरीन भीड़ नियंत्रण, प्रभावी यातायात प्रबंधन, खोया-पाया सहायता सेवाओं और उत्कृष्ट सुशासन के लिए दिया गया है।

 

 

*व्यक्तिगत नहीं, पूरी टीम का सम्मान: एसपी*

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद एसपी कमलेश उपाध्याय ने जिला पत्रकार संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा

यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उत्तरकाशी पुलिस के उन सभी अधिकारियों और जवानों के समर्पण व अथक परिश्रम का परिणाम है, जिन्होंने भीषण धूप, भारी वर्षा और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच भी निरंतर सेवाएं दीं। हमारे जवानों ने यात्रा को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

 

*मीडिया की सकारात्मक भूमिका को सराहा*

 

 

एसपी ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन में मीडिया के सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया ने न सिर्फ श्रद्धालुओं तक समय पर सही व प्रामाणिक जानकारी पहुंचाई, बल्कि भ्रामक सूचनाओं के प्रति भी जनमानस को जागरूक किया। साथ ही, व्यवस्थाओं में सुधार से जुड़े विषयों को जिम्मेदारी के साथ प्रशासन के सामने रखा।

 

 

*सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान है ध्येय वाक्य*

 

एसपी ने बताया कि चारधाम यात्रा-2026 के लिए उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय वाक्य ‘सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान’ है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय जनता, व्यापारियों, श्रद्धालुओं और मीडिया के सहयोग से भविष्य में यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा श्रद्धालु-हितैषी बनाया जाएगा।

 

 

*ये अधिकारी भी हुए सम्मानित*

 

समारोह के दौरान यात्रा मार्ग पर उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए पत्रकार संघ द्वारा पुलिस के अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे.चंचल शर्मा (पुलिस उपाधीक्षक, बड़कोट),रणवीर सिंह चौहान (वरिष्ठ उपनिरीक्षक),वीरेंद्र सिंह पंवार (उपनिरीक्षक, यातायात).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!