मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एस रावत और प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी एस पोखरियाल ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एस रावत और प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी एस पोखरियाल ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
उत्तरकाशी- जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ब्लड बैंक में संत निरंकारी मिशन ब्रांच बड़ेथी उत्तरकाशी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डॉ बी एस रावत और प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी डॉ पी एस पोखरियाल ने किया।

रक्तदान शिविर में 21 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया। 40 रक्तदाताओं ने अपना पंजीकरण कराया गया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रमुख अधीक्षक द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर अमित डोगरा, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन मनोज नौटियाल, प्रदीप चौहान, नर्सिंग अधिकारी कुलदीप सोमड़ी, कोरियन जय, ललिता राणा, गौरव चौहान एवं संत निरंकारी मिशन के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, विवेकानंद नौटियाल एवं विजय राणा आदि लोग मौजूद रहे।
