उत्तराखंडदेहरादून

परिवहन विभाग के नए नियमों पर स्कूल वैन संचालकों का रोष, एआरटीओ को सौंपा ज्ञापन  

परिवहन विभाग के नए नियमों पर स्कूल वैन संचालकों का रोष, एआरटीओ को सौंपा ज्ञापन 
 
देहरादून- राजधानी देहरादून में स्कूल वैन एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर विभाग द्वारा निर्धारित किए गए किराए और शुल्कों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन चक्रपाणि मिश्र को ज्ञापन सौंपा। स्कूल वैन एसोसिएशन ने परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम किराए की सीमा पर गहरा रोष व्यक्त किया है। स्कूल वैन एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में लागू शुल्कों पर रोक लगाई जाए और नए मासिक शुल्क तय करते समय चालकों के हितों और सुझावों को भी शामिल किया जाए। कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चक्रपाणि मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि वैन संचालकों की मांगों को उचित कार्रवाई और विचार-विमर्श के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
इस दौरान स्कूल वैन एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, पवन पासवान, सुमित कश्यप, गगन ढींगरा और दून वैली एसोसिएशन की ओर से उमा नरेश तिवारी सहित कई पदाधिकारी और चालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *