उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

टिहरी: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में 23 अप्रैल से राष्ट्रीय संगोष्ठी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे उद्घाटन

टिहरी: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में 23 अप्रैल से राष्ट्रीय संगोष्ठी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे उद्घाटन

खाड़ी/टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी के शिक्षा विभाग द्वारा 23 और 24 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय “शिक्षा की भूमिका विद्यार्थियों एवं समुदायों में तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” रखा गया है।

संगोष्ठी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे। संगोष्ठी में देशभर के शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विशेषज्ञ ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।

संगोष्ठी की तैयारियों के संबंध में आज महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने बैठक की। बैठक में संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

प्राचार्य ने सभी समितियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से निर्वहन करने के निर्देश दिए, जिससे कि राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *