पीएनबी बैंक के सीएसआर मद से सरकारी स्कूलों के छात्र छात्रों को बांटी स्वेटर
पीएनबी बैंक के सीएसआर मद से सरकारी स्कूलों के छात्र छात्रों को बांटी स्वेटर
देहरादून
पंजाब नेशनल बैंक के सीएसआर मद से सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को दो हजार स्वेटर वितरित किए गए।
राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में 200 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक की प्रबंधक कंचन गांधी ने कहा कि बैंक समाज के उत्थान एवं विकास के लिए मदद करता रहता है। बृहस्पतिवार को जरूरतमंद विधार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। पीएनबी का उद्देश्य ग्राम में बुनियादी जरूरतों को पूर्ण करने में सहयोग करना है।
राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला के प्रधानाचार्य बडोनी, भावना चौधरी समाजसेविका एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
