उत्तराखंडदेहरादून

विकासनगर: आबकारी विभाग ने महिला को दबोचा, अवैध कच्ची शराब और लहन बरामद

विकासनगर: आबकारी विभाग ने महिला को दबोचा, अवैध कच्ची शराब और लहन बरामद

 

 

विकासनगर: विकासनगर क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सरोज निवासी कल्याणपुर विकास नगर के रूप में हुई है। जिसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब और 150 किलो लहन बरामद हुआ है। लहान को आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है। सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद देहरादून में अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि आपको अपने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या भंडारण से संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत आबकारी विभाग, जनपद देहरादून को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *