समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून- समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने आज लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान समाज कल्याण मंत्री ने सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया गया। मंत्री ने समाज के हित में हम इसके अतिरिक्त और अधिक क्या-क्या काम कर सकते हैं के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं, नीतिगत मुद्दों सहित अनेक समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
