गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर सुगम यातायात के लिए उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, ओवरस्पीड और अवैध हूटरों पर कसा शिकंजा
गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर सुगम यातायात के लिए उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, ओवरस्पीड और अवैध हूटरों पर कसा शिकंजा
उत्तरकाशी- चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सरल संचालन के लिए एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस ने गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार चैकिंग अभियान और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कर रही है। यातायात पुलिस ने में सिंगोटी पर चेकिंग के दौरान ओवरस्पीड व अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई, प्राइवेट वाहन में अवैध हूटर मिलने पर जब्त तथा संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी वाहन चालकों को ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने एवं बाइक स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों के प्रति जागरूक कर “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” का संदेश दिया गया।
वहीं बडकोट पुलिस की टीम ने 35 व्यक्तियों के सत्यापन, रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण करने पर 20 के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ नो पार्किंग में 14 चालान किए गए। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम ने विश्वनाथ मंदिर के आस-पास रहने वाले साधुओं का सत्यापन किया गया।
सभी श्रद्धालु और नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें। यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें।
