उत्तरकाशी: तांबाखानी कूड़ा निस्तारण केंद्र का स्थलीय निरीक्षण,
उत्तरकाशी: तांबाखानी कूड़ा निस्तारण केंद्र का स्थलीय निरीक्षण
उत्तरकाशी: S.I कुसुम राणा ,S.I गणेश प्रसाद कँसवाल, सभासद अमरीकन पुरी, रजनीश अवस्थी, प्रकाश भंडारी ने तांबाखानी कूड़ा निस्तारण केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कूड़ा निस्तारण कार्य में लगी फर्म MST को निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र से आने वाले कूड़े का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्थिति में कूड़े के ढेर न लगने दिए जाएं।
साथ ही पूर्व में वर्षों से जमा लिगेसी वेस्ट के कार्य का भी निरीक्षण किया गया। यह संतोष का विषय है कि पिछले लगभग 8 वर्षों से जमा कूड़े को बीते 1 वर्ष के भीतर लगभग पूर्ण रूप से साफ कर दिया गया है। वर्तमान में तांबाखानी क्षेत्र के लगभग 380 मीटर से अधिक स्थान को कूड़ा मुक्त किया जा चुका है। वहीं लगभग 30 मीटर क्षेत्र में प्रतिदिन नगर से एकत्रित होने वाले कूड़े के अस्थाई निस्तारण की व्यवस्था एक छोर पर संचालित की जा रही है।*
वहीं वार्ड सदस्य अमरीकन पुरी ने कहा कि स्वच्छता समिति के सदस्य होने के नाते नगर की स्वच्छता व्यवस्था का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है।
नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट द्वारा जल्द ही MRF सेंटर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे उत्तरकाशी नगरपालिका क्षेत्र के कूड़े का निस्तारण पूर्णतः वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा। MRF सेंटर शुरू होने के बाद तांबाखानी क्षेत्र में चल रही अस्थाई कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को पूर्णतः समाप्त कर दिया जाएगा।शीघ्र ही स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित कर नगर की स्वच्छता व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए बेहतर निर्णय लिए जाएंगे।
