उत्तराखंड

नैनबाग में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ, हवन कार्यक्रम के साथ हुआ भव्य आयोजन

 

 

नैनबाग में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ, हवन कार्यक्रम के साथ हुआ भव्य आयोजन

नैनबाग (शिवांश कुंवर)

नैनबाग तहसील के निकट ग्राम चिलामु में स्थित दिव्यांशी पब्लिक स्पोर्ट्स हाई स्कूल में नए शैक्षिक सत्र एवं नए विद्यार्थियों के प्रवेश के अवसर पर भव्य हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक पूर्व मंत्री द्रोणाचार्य पुरस्कृत नारायण सिंह राणा तथा प्रधानाचार्य मंजीत कंडारी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई, जिसमें विद्यालय की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।

उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ हवन में आहुति दी।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य मंजीत कंडारी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक सोच के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *