उत्तरकाशीउत्तराखंड

सुव्यवस्थित चार धाम यात्रा: उत्तरकाशी प्रशासन ने सुनिश्चित की यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था 

सुव्यवस्थित चार धाम यात्रा: उत्तरकाशी प्रशासन ने सुनिश्चित की यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था 

उत्तरकाशी- प्रशासन द्वारा जिले में चार धाम यात्रा का संचालन सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। जनपद के दोनों धामों में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं।सभी श्रद्धालुओं को सुलभता और सुगमता से धामों में दर्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर स्वस्थ, सुरक्षा, पेयजल व वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सहित सभी जरूरी इंतजाम किए गये हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चारधामों का पर्वतीय एवं धार्मिक पर्यटन से गहरा संबंध है, जो प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और इकोसिस्टम भी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए संदेशों के अनुरूप चारधाम यात्रा में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे धामों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री के समुचित निस्तारण हेतु दुकानों पर क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई है, जिसके माध्यम से पर्यटक अपना प्लास्टिक वेस्ट जमा कर निर्धारित धनराशि वापस प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से यह भी अपेक्षा की है कि वे धार्मिक स्थलों की गरिमा को बनाए रखे में सहयोग करे तथा देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता एवं अनुकूल मौसम का आनंद लेते हुए अपने साथवालों को भी देवभूमि आने हेतु प्रोत्साहित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *