राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनबाग (शिवांश कुंवर): राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. चन्द्रशेखर नौटियाल ने कहा कि अनुशासन ही एक खिलाड़ी और छात्र के जीवन का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या, विशेष रूप से प्रातःकाल उठना, व्यक्ति को स्वस्थ और अनुशासित बनाता है। खेलों के माध्यम से न केवल शरीर बल्कि मस्तिष्क का भी समुचित विकास होता है। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की घटती संख्या पर भी चिंता व्यक्त की।
विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार, अवर अभियंता (ऊर्जा निगम) एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र, ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इसी विद्यालय से प्राप्त शिक्षा ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर क्रीड़ा संयोजक संदीप कुमार, डॉ. मंजू कोगियाल, डॉ. परमानंद, डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. दिनेश चन्द्रा,मधुबाला जुवांटा, दिनेश पंवार, भुवन चंद, मीनाक्षी डिमरी, रोशन सिंह, सुशील चंद कुकरेती, मोहन, रीना देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
