विश्व रेड क्रॉस दिवस पर विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
नैनबाग (शिवांश कुंवर)
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर विद्यालय में इस वर्ष की थीम “मानव में एकता” पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रशेखर नौटियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए। आयोजन का संयुक्त संचालन मोनिका रानी (प्रवक्ता रसायन विज्ञान) एवं मनोज नेगी (प्रवक्ता राजनीति विज्ञान) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं में दो-दो प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रशेखर नौटियाल ने रेड क्रॉस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानवता, सहयोग एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।
