विश्व रेड क्रॉस दिवस: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, अनुज ने मारी बाजी
विश्व रेड क्रॉस दिवस: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, अनुज ने मारी बाजी
खाड़ी/ टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर “मानवता में एकता” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस समिति की संयोजिका डॉ. ईरा सिंह ने विद्यार्थियों को मानव सेवा, करुणा एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। प्रोफेसर निरंजना शर्मा ने देश, धर्म, जाति से ऊपर मानव सेवा के महत्व पर जोर दिया। रेड क्रॉस के सिद्धांतों, रक्तदान, प्राथमिक उपचार और मानव सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।विद्यार्थियों को समाज सेवा और मानवता की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आधारित बहुविकल्पीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज जाजल और महाविद्यालय खाड़ी के छात्र छात्रों में ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के छात्र अनुज ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान इंटर कॉलेज जाजल की छात्रा कामिनी तथा तृतीय स्थान बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा निधि ने प्राप्त किया।
प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने विजेताओं को बधाई और प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास करते हैं। कार्यक्रम का संचालन क्रॉस समिति की संयोजिका डाॅ ईरा सिंह ने किया किया। क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ मीना, डॉ संगीता बिजल्वाण जोशी शामिल रही। महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज जाजल और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
