खबर का असर: गंगोत्री धाम में फिर शुरू हुई वाटर एटीएम सेवा
उत्तरकाशी- चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच गंगोत्री धाम में वाटर एटीएम बंद होने की खबर को धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया । विभाग द्वारा पिछला बकाया जमा करने कि बात कि जा रही है, यात्रा को देखते व यात्रियों कि सुविधा को प्रमुखता रखते हुए यह पहल कि गईं है जिसमे वाटर एटीएम में बिजली आपूर्ति बहाल कि गई।
वहीं उत्तरकाशी विधुत विभाग के एक्शन मनोज गुसाई द्वारा बताया गया कि यात्रा को प्रमुखता देते हुए दोनों विभागों ने आपस मे तालमेल बैठा कर इसका निवारण निकाल दिया गया है, विधुत विभाग का कहना है यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी दी जाएगी.
इसी क्रम में ईई जल संस्थान एल. सी रमोला ने बताया कि गंगोत्री यात्रा मार्ग पर सभी वाटर एटीएम पूरी तरह सुचारू है और नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। वाटर एटीएम में तकनीकी खराबी आने की स्थिति के तत्काल समाधान के लिये यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर पर्याप्त संख्या में मेन पॉवर की भी व्यवस्था की गई है।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध जलापूर्ति सहित सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
