उत्तरकाशीउत्तराखंड

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम

 

‘मन की बात’ सिर्फ संवाद नहीं, समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी अभियान: विजयपाल सजवाण

 

 

गंगोत्री: पूर्व विधायक सजवाण के आवास पर भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से सुना पीएम मोदी का संबोधन

 

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने रविवार को गंगोत्री विधानसभा के बूथ स्थित अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना।

 

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी विषयों पर अपने प्रेरणादायी विचार देशवासियों के साथ साझा किए।

 

 

*सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है ‘मन की बात’: सजवाण*

 

कार्यक्रम के समापन के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनजागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

 

 

*विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का आह्वान*

 

पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्ति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि एक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक को अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

इस सामूहिक कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!