गंगोत्री धाम में गंगा की धारा में वस्त्र प्रवाहित करने से संकट, स्वच्छता अभियान में निकले 100 बोरे कपड़े
गंगोत्री(वीरेंद्र सिंह नेगी)- गंगोत्री धाम में जहां अत्यधिक मात्रा मे श्रद्धालु पहुंच रहे है. वहीं आस्था के नाम पर श्रद्धालु माँ गंगा को दूषित करते दिख रहे है. आपको बताते चले कि माँ गंगा के धाम गंगोत्री में जहां श्रद्धालु महिलाएं माँ गँगा में बड़ी संख्या में वस्त्र आदि प्रवाहित कर माँ गंगा को उसके ही उदगम में प्रदूषित करने का कार्य कर रहे हैं।
आज गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक अपनी समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री की समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारी, वन विभाग, गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारी कर्मचारी, साधु संतों आदि ने गंगोत्री में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया और 100 बोरे प्रवाहित वस्त्रों को एकत्रित किया।
गंगोत्री धाम में आजकल एक दिन मे हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.जिनमे से नब्बे फीसदी लोग माँ गंगा में पवित्र स्नान करते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा माँ गंगा को वस्त्र आदि भेंट करते हैं।

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कई श्रद्धालु पुराने कपड़े भी विसर्जित करते नज़र आये.
गँगा विचार मंच उत्तराखंड पिछले 12 वर्षों से माँ गंगा के धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करता आ रहा है कि माँ गंगा में किसी भी तरह के वस्त्र, पूजा, श्रृंगार सामग्री न बहाएँ.इनसे माँ गंगा में प्रदूषण ही बढ़ता है।
संगठन का कहना है माँ गंगा आपके द्वारा माँ गंगा की धारा में प्रवाहित किये वस्त्रों , पूजा व श्रृंगार सामग्री से खुश नहीं अपितु व्यथित ही होती हैं. इन वस्त्रों से माँ का श्रृंगार खूबसूरत होने के बजाय बदरंग ही होता है। श्रद्धालू द्वारा जो वस्तुएं, पूजा, श्रृंगार व वस्त्र धोती कुर्ता साड़ी भेंट करना चाहते हैं तो माँ गंगा के मुख्य मंदिर गंगोत्री मंदिर में ही चढाएं या फिर किसी जरूरत मंद लोगों को भेंट करें।
गँगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगोत्री में श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों व लोगो से अपील की कि माँ गँगा में किसी भी तरह को पूजा श्रृंगार सामग्री, खासकर वस्त्र यानी साड़ी धोती व कपड़े प्रवाहित न करें.गँगा विचार मंच ने गंगोत्री मन्दिर समिति से भी गुजारिश करते हुए कहा कि मंदिर समिति भी श्रद्धालुओं से अपील कि श्रद्धालु वस्त्र आदि गंगोत्री मंदिर में ही भेँट करें।
गंगा विचार मंच व जिला गंगा समिति उत्तरकाशी द्वारा पिछले वर्ष व इस वर्ष जनजागरण व जागरूकता के लिए गंगोत्री में इस तरह के बैनर लगाए गए. साथ ही वाल पेंटिंग की हैं जिसमे ये सूचना दी गई कि माँ गंगा के प्रवाह में किसी भी तरह के वस्त्र आदि न प्रवाहित करें।
गंगा विचार मंच ने इस गंभीर समस्या को नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय के साथ साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अवगत करवाया है.गंगा विचार मंच ने पहल है की आने वाले समय में प्रधानमंत्री के मन की बात में इस विषय को जगह मिले. हमारी कोशिश अवश्य रंग लाएगी।
स्वच्छता कार्यक्रम में नगर पंचायत गंगोत्री के अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल, रेंजर प्रदीप बिष्ट, राजबीर रावत वन दरोगा, बिर्जेश रमोला फॉरेस्ट गार्ड, वन कर्मी दीपक सिंह, खेमराज राणा, महादेव प्रसाद,वन दरोगा गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, वीरबल राजवार, सतबीर, जयवीर, कुश राणा, श्रीदेव रावत, रेंजर जसवंत चौहान, स्वामी बृजनंद आदि ने अहम भूमिका निभाई।
