उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान की अगुवाई में जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा फल वितरण के दौरान मरीजों का स्वास्थ्य का हालचाल भी लिया गया वा चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी0एस0 रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ पी0एस0 पोखरियाल, चिकित्सालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में आज शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त चिकित्सा इकाइयों में भर्ती मरीजों एवं ओ पी डी मरीजों को भी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0सी0 आर्य, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा फल वितरण किये गए।


