डुंडा ब्लॉक के विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी, ब्रह्मखाल में प्रमुख राजदीप परमार ने की बैठक
उत्तरकाशी
विकासखंड डुंडा की पट्टी भंडारस्यु स्थित ब्रह्मखाल PWD गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, स्थानीय जनसमस्याओं तथा विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय बनाकर समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करना बेहद आवश्यक है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री एवं ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य बुद्धि सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य मदन बिजल्वाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष अलेन्द्र सिंह भंडारी तथा कनिष्ठ प्रमुख गोपाल अवस्थी उपस्थित रहे। इनके अलावा क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधानगण और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं।


