राजकीय इंटर कॉलेज ओडगांव का उद्घाटन, शिक्षा मंत्री ने किया ई-लोकार्पण

 

 

राजकीय इंटर कॉलेज ओडगांव का उद्घाटन, शिक्षा मंत्री ने किया ई-लोकार्पण

 

उत्तरकाशी(रॉबिन वर्मा)–क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में राजकीय इंटर कॉलेज ओडगांव का उद्घाटन किया गया। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के प्रतिनिधि बलवीर चौहान और दिनेश चौहान ने विद्यालय का शुभारंभ किया।

 

वहीं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ई-लोकार्पण के माध्यम से उच्चीकृत विद्यालय का उद्घाटन किया।

 

विद्यालय के उच्चीकरण से 12 से अधिक दूरस्थ गांवों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। इनमें लोदन, जुगड़ गांव, मौला गांव, नौगांव, बुर्सी, केवल गांव, खिरमू सहित अन्य गांव शामिल हैं। अब इन गांवों के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और अपने ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम धीमान, ग्राम प्रधान नवीन बहुगुणा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नरेश कुमार, भगतराम बहुगुणा, मोहनलाल बहुगुणा, चंद्रमणि बहुगुणा सहित अभिभावक, विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!