उत्तराखंड

महिला कांग्रेस की न्याय यात्रा पहुंची कंडीसौड़ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया फुल मालाओं से भव्य स्वागत

महिला कांग्रेस की न्याय यात्रा पहुंची कंडीसौड़ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया फुल मालाओं से भव्य स्वागत

थौलधार से सुनील जुयाल की रिपोर्ट– न्याय यात्रा/महिला स्वाभिमान सम्मेलन को लेकर जिला मुख्यालय के बाद कंडीसौड़ बाजार में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का महिला कांग्रेस की प्रदेश महिला महामंत्री सुमेरी बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महिला के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक कांग्रेस लड़ाई लड़ते रहेगी। कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।

 

प्रदेश महिला महामंत्री सुमेरी बिष्ट ने श्रीमती रौतेला का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में महिलाओं के अंदर आश बनी है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस हर समय जनहित को लेकर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर करेगी और करती रहेगी।

इस मौके पर सुमेरी बिष्ट,अपर्णा बिश्वाश,चंद्रकला, सुमन गुसाई जिला उपाध्यक्ष, बीरेंद्र राणा ब्लॉक अध्यक्ष, मनीषा राणा, मंजू रमोला,सबिता रावत, पवना खंडूरी, शीला चौहान,हंसा देवी, जस्सी देवी,पवित्रा देवी,उमेद सिंह पंवार, एवं मात्र शक्ति आदि व सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!