उत्तरकाशीउत्तराखंड

सीएम धामी के जन्मदिन पर विधायक सुरेश चौहान ने जिला अस्पताल में मरीजों बांटे फल 

सीएम धामी के जन्मदिन पर विधायक सुरेश चौहान ने जिला अस्पताल में मरीजों बांटे फल 
उत्तरकाशी (वीरेन्द्र सिंह नेगी)-  सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले व् फल वितरित किए.सेवा पखवाड़े के तहत उत्तरकाशी भाजपा के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के साथ मिलकर अस्पताल के सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल लिया।
इस मौके पर विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं विधायक सुरेश चौहान ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली जिसमे विधायक ने अस्पताल में साफ सफाई एवं मरीजों एवं उनके साथ आये तीमारदार के साथ कुशल व्यवहार बनाने व वार्डों में भर्ती मरीजों की देखभाल सहित अन्य जरूरी काम के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *