जिला पंचायत सरतली वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह रावत ने भरा नामांकन
जिला पंचायत सरतली वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह रावत ने भरा नामांकन
टिहरी (अमित नौटियाल/राजीव डोभाल) – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार से नामांकन शुरू हो गए हैं। प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिए हैं। वहीँ सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जोत सिंह रावत ने अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया है। इस अवसर पर प्रत्याशी जोत सिंह रावत ने कहा कि सरतली जिला पंचायत क्षेत्र में विकास की धारा प्रवाहित करने के लिए वह चुनावी मैदान में है। कहा कि जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को लेकर सदैव संघर्ष किया है और आगे भी करेंगे। क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतकर क्षेत्र में विकास कार्य किये जायेंगे। इसके साथ जोत सिंह रावत ने कहा कि जनता उन्हें आशीर्वाद रूपी मत प्रदान करती है तो वह क्षेत्र के विकास के लिए आने वाली धनराशि का सदुपयोग करते हुए जनता को लाभान्वित करेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी विधायक प्रताप नगर विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, धनोल्टी विधानसभा प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट, जिला महिला अध्यक्ष आशा रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग के अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, आनंद सिंह बेलवाल, जयवीर रावत, अतोल सिंह गुसाई, राजेंद्र रावत, जनानद बिजल्वाण, गुडबीर पंवार, मोहनलाल निराला, मुकेश सजवाण, गंभीर पंवार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
