कांवड़ यात्रा अपने चरम पर: 11 अगस्त को जलाभिषेक, गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल ने श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं.
कांवड़ यात्रा अपने चरम पर: 11 अगस्त को जलाभिषेक, गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल ने श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं.
उत्तरकाशी
श्रवण मास की पावन कांवड़ यात्रा इस समय अपने पूरे शबाब पर है। देश भर से लाखों श्रद्धालु मां गंगा का जल लेने और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए तीर्थ स्थलों पर पहुँच रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के इस पावन अवसर पर गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल ने शिवभक्तों और कांवड़ियों के लिए एक संदेश जारी करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।
पैदल कांवड़ के बाद अब ‘डाक कांवड़’ का दौर
गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल ने कहा कि वर्तमान में पैदल कांवड़िया विभिन्न स्थानों से गंगाजल लेकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। यात्रा के शुरुआती चरण के बाद अब अगले दौर में मोटरसाइकिल, साइकिल और डाक कांवड़ (दौड़कर गंगाजल ले जाने वाले श्रद्धालु) की शुरुआत होने जा रही है। डाक कांवड़िया लगातार रनिंग (दौड़) के रूप में जल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
11 अगस्त को होगा शिवरात्रि का जलाभिषेक
गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 तारीख को शिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी कांवड़िया और श्रद्धालु भगवान शिव पर गंगाजल अर्पित (जलाभिषेक) करेंगे।
