उत्तरकाशीउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में खाद्यान सामग्री पहुंचाने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में खाद्यान सामग्री पहुंचाने के दिये निर्देश
उत्तरकाशी /धराली (वीरेंद्र सिंह नेगी)- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से सीमांत क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वंय राहत कार्यों की निगरानी कर रहे है।
जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को निर्देशित किया है कि जब तक गंगोत्री हाईवे पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो जाता,तब तक हर्षिल, बगोरी, मुखबा, झाला,जसपुर, पुराली तथा सुखी जैसे सीमांत गांवों में नियमित खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। खाद्यान्न के साथ-साथ घरेलू गैस की आपूर्ति भी बाधित न हो, इस हेतु सोनगाड़ के पास ट्रांशिप के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *