सड़क दुर्घटना करने वाला वाहन चालक गिरफ्तार
सड़क दुर्घटना करने वाला वाहन चालक गिरफ्तार, ट्रक को लिया कब्जे में
लापरवाही से वाहन चलाते हुए 02 स्कूली बच्चों को मारी थी टक्कर
01 बच्चे की हो गई थी मृत्यु
रायवाला- 09 सितंबर को थाना रायवाला को रायवाला क्षेत्रान्तर्गत शांति मार्ग तिराहा हरिपुर कला रायवाला के पास एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुयी थी जिस पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची । तथा ज्ञात हुआ कि ट्रक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाने के कारण टुशन से आ रहे बच्चो ( कार्तिक व कृष्णा) को टक्कर मार दी है टक्कर लगने के कारण कृष्णा उम्र- 12 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। कार्तिक जो की घायल था उसे तत्काल 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए वादी विपिन कश्यप पुत्र स्व0 रतन सिह निवासी भागीरथी धाम आश्रम के पास हरिपुरकला थाना रायवाला देहरादून की लिखित तहरीर पर वाहन संख्या चालक उपरोक्त के विरुद्ध तत्काल मु0अ0स0 131/23 धारा 279/304ए/337 भादवि पंजीकृत किया गया। थाना रायवाला पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित वाहन को बरामद कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त
देवी सिह पुत्र खडकु सिह निवासी ज्वालागढी कैराना जिला शामली उ0प्र0 उम्र- 57 वर्ष
बरामदगी
(1)- एक्सीडेंट करने वाला वाहन
पुलिस टीम-
(1)उ0नि0 बिनेश कुमार
(2).हे0कानि0 307 राजीव
(3).कानि0 787 दिनेश महर
