उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी) – गंगोत्री विधानसभा के ग्राम अठाली और दिलसौड़ में लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत और भाजपा प्रदेश सहसयोजक पंचायत प्रकोष्ट और जिला सहयोजक जगमोहन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया।
ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित सभी लाभार्थियों से मिले। साथ ही टिहरी लोक सभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की।

भाजपा नेता जगमोहन रावत और ग्राम वासियों ने माला राज्य लक्ष्मी को भारी मतों से विजय दिलाकर देश के प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का भरोसा दिया। अबकी बार 400 पार के नारे के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के सपने को साकार करने की बात कही गई।


