उत्तरकाशी के दड़माली गांव निवासी सचिन कुमार ने छोटी उम्र में किए बड़े मुकाम हासिल
उत्तरकाशी के दड़माली गांव निवासी सचिन कुमार ने छोटी उम्र में किए बड़े मुकाम हासिल
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद डुंडा ब्लाक के धनारी पट्टी दड़माली गाँव का 16 वर्षीय NCC कैडेट सचिन कुमार ने 2025 में 18 मई को माउंट एवरेस्ट फतह किया. इस अभियान दल में सबसे कम उम्र के सदस्य भी थे.जिसने एक साथ कई कीर्तिमान बनाए.यह सफलता NCC के पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा थी. जिसे अप्रैल 2025 में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था.
कम उम्र में बड़े बड़े सफलता हासिल कि – वह 16 वर्ष के थे और अभियान दल के सबसे कम उम्र के सदस्य थे।
अभियान में सफलता – यह अभियान राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) द्वारा आयोजित किया गया था.उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.सचिन कुमार ने 2025 में 18 मई को माउंट एवरेस्ट(नेपाल ) फतह किया था. साथ ही इससे पहले 2024 अगस्त में उत्तराखंड का पीक माउन्ट अभिगामिन जिसकी ऊंचाई 7355मीटर हैं. उस पर भी विजय हासिल कि. साथ ही 2025 अप्रेल में नेपाल कि माउन्ट लोवॉचे जिसकी ऊंचाई 6090 मीटर हैं.साथ ही सियाचिन में भी इस 16 वर्षीय बालक ने दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक प्रक्षिक्षण भी लिया.
हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने भी इस बालक को सम्मानित किया.कल उत्तरकाशी जिले के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान के द्वारा सचिन कुमार को सम्मानित किया.
