उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिला वैक्सीन स्टोर को मिला ‘प्रशंसा प्रमाण पत्र’, टीकाकरण प्रबंधन में हासिल किए 93% अंक

उत्तरकाशी जिला वैक्सीन स्टोर को मिला ‘प्रशंसा प्रमाण पत्र’, टीकाकरण प्रबंधन में हासिल किए 93% अंक

उत्तरकाशी

उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी के जिला वैक्सीन स्टोर को उत्तराखंड राज्य प्रभावित टीकाकरण प्रबंधन मूल्यांकन 2025 में 93% अंक प्राप्त करने के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान टीकाकरण भंडारण, तापमान नियंत्रण और लॉजिस्टिक प्रबंधन प्रणालियों में उत्कृष्टता के लिए दिया गया।

जिससे जिले में टीकाकरण कार्यक्रमों की प्रभावशीलता सुनिश्चित होती है। इस उपलब्धि से जिले में टीकाकरण सेवाओं को मजबूत बनाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा में सुधार का संदेश मिलता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के तहत जिला वैक्सीन भंडारण की दक्षता और समर्पण को दर्शाता है। प्रशंसा प्रमाण पत्र डॉक्टर कुलदीप मार्तोलिया (वरिष्ठ कार्यकारी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड), प्रोफेसर डॉक्टर रेनू शहरा (नोडल अधिकारी राष्ट्रीय टीकाकरण और रोग नियंत्रण अनुसंधान केंद्र स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार) और डॉक्टर रश्मि पंत (निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड) द्वारा प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत ने टीकाकरण टीम को बधाई दी और उनकी मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण की सरहाना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *