उत्तरकाशी: NHM संविदा कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, अरविंद बुटोला अध्यक्ष और अनिल बिष्ट बने महासचिव
उत्तरकाशी: NHM संविदा कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, अरविंद बुटोला अध्यक्ष और अनिल बिष्ट बने महासचिव
उत्तरकाशी- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तरकाशी का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष राम संजीवन के नेतृत्व में केंद्रीय औषधि भंडार नया भवन उत्तरकाशी में सपन्न हुआ
अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (पादप औषधि बोर्ड ) प्रताप पंवार, विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत, उत्तराँचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, महासचिव रामगोपाल पंवार, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के अध्यक्ष जय प्रकाश बिजल्वाण मंत्री भूपेंद्र बिष्ट, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के महासचिव गिरीश उनियाल के कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी अतिथियों की उपस्थिति से निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।
अधिवेशन में जनपद के कुल 225 एन एच एम कर्मचारी संगठन के सदस्यों की सूची में से 158 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह सक्रिय भागीदारी एन एच एम कर्मचारी संगठन के सदस्यों का संगठन के प्रति जागरूकता एवं विश्वास को दर्शाती है।
निर्वाचन प्रक्रिया से अरविंद बुटोला अध्यक्ष, अनिल बिष्ट महासचिव, आशुतोष पंवार उपाध्यक्ष एवं धनेश रमोला कोषाध्यक्ष चुने गए.वहीं 09 अन्य पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए।
अधिवेशन के अंत में निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी निर्वाचन अधिकारियों, अतिथियों एवं उपस्थित कमरचारियों का आभार व्यक्त किया गया। यह द्विवार्षिक अधिवेशन उत्तरकाशी जनपद में संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ।
