धनोल्टी एक्सप्रेस’ की खबर का असर: सीएमओ डॉ. रावत ने लिया समाचार का संज्ञान, पीएचसी डुंडा की व्यवस्थाएं हुईं चाक-चौबंद
धनोल्टी एक्सप्रेस’ की खबर का असर: सीएमओ डॉ. रावत ने लिया समाचार का संज्ञान
पीएचसी डुंडा की व्यवस्थाएं हुईं चाक-चौबंद


इसके अतिरिक्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक सप्ताह में एक दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा का भौतिक रूप से भ्रमण कर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि वे स्वयं भी प्रत्येक माह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किए जाने की समीक्षा करेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत ने बताया कि जनपद में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के स्थायी समाधान के लिए 74 कार्मिकों, जिसमें 38 कक्ष सेवक एवं 36 सफाई नायक/नायिका की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।
