उत्तराखंड

20 लाख कीमत की लगभग डेढ़ लाख नकली टैबलेट्स व कैप्सूलों को दिल्ली में किया जब्त

नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही

20 लाख कीमत की लगभग डेढ़ लाख नकली टैबलेट्स व कैप्सूलों को दिल्ली में किया जब्त 

देहरादून- थाना रायपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा जनपद देहरादून और हरिद्वार में नकली दवाओं की फैक्ट्री पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में नकली दवाओं को बरामद किया गया था, जिसमें मुख्य अभियुक्त सचिन शर्मा की गिरफ्तारी की गई थी। प्रकरण की जांच की दौरान अभियुक्त के बैंक खातों से लाखों रूपये के बैंक ट्रांजेक्शन का होना तथा अभियुक्त द्वारा विगत 02 वर्षों में लगभग 07 करोड़ रू0 मूल्य की नकली दवाओं की खेप को देश के अलग-अलग राज्यों में लगभग 44 स्थानों पर सप्लाई किया जाना प्रकाश में आया था, अभियुक्त द्वारा अपनी कम्पनी एसएस मेडीकोज के माध्यम से जिन फर्मों को नकली दवाओं की सप्लाई की गई थी उनके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई, जिसमें पुलिस को सचिन शर्मा के नाम से रजिस्टर्ड फर्म एसएस मेडीकोज के द्वारा माह सितम्बर में दिल्ली की तीन कम्पनियो 01-  भारत मेडीकोज, 02- श्री बालाजी मेडीकोज तथा 03- आर0जी0फार्मा को लगभग 01 करोड 85 लाख रू0 की नकली दवाइयां सप्लाई किये जाने की जानकारी मिली,  जिस पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्पेशल टीम का गठन कर उन्हें गैर राज्यों को रवाना किया गया। टीम द्वारा  मुकदमा वादी व संबंधित अधिकारियों के साथ दिल्ली स्थित उक्त तीनों कंपनियों में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए नकली दवाओं की सप्लाई से सम्बन्धित दस्तावेज प्राप्त किये गये। जिसमें श्री बालाजी फार्मा के मालिक नितिन अरोड़ा तथा आर0जे0 फार्मा के मालिक रवि बर्नवाल से प्राप्त दस्तावेजों से एस.एस0 मेडीकोज द्वारा श्री बालाजी फार्मा को लगभग 97 लाख रू. तथा आरजे फार्मा को लगभग 28 लाख रू0 मूल्य की कीमत की नकली दवाइयां सप्लाई किया जाना ज्ञात हुआ। जिनको उनके द्वारा उत्तर प्रदेश, बिहार तथा दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर विक्रय किये जाने की जानकारी मिली।
एक अन्य कम्पनी भारत मेडीकोज दिल्ली में छापेमारी के दौरान उक्त कम्पनी के मालिक भरत अरोड़ा द्वारा सचिन शर्मा की कम्पनी एसएस मेडीकोज से लगभग 60 लाख रू0 मूल्य की दवाइयां क्रय किये जाने से सम्बन्धित दस्तावेज उपलब्ध कराये गये। जिनमें से लगभग 40 रू0 मूल्य की दवाइयो को भारत मेडीकोज द्वारा लखनऊ, दिल्ली, बनारस, सिलीगुड़ी तथा बिहार में विभिन्न स्थानों पर बेचना पाया गया। शेष 20 लाख रू0 मूल्य की नकली दवाइयों को पुलिस द्वारा उनके गोदाम से जब्त किया। पूछताछ में तीनों कंपनियों के मालिकों द्वारा उक्त दवाओं की खेप को सचिन शर्मा द्वारा Walter Bushnell Company तथा Jagson pal company के नाम से विक्रय किया जाना बताया गया, जिन्हें मौके पर नोटिस देकर बयान हेतु देहरादून बुलाया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नकली दवा रैकेट के देशव्यापी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए प्रकरण की तह तक जाना पुलिस की प्राथमिकता है। अभियुक्तों द्वारा सप्लाई की गई नकली दवाओं को आम जन तक पहुंचने से रोकने और दवाइयों की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। रैकेट में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *