उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी के 66वें स्थापना दिवस पर डुंडा ब्लॉक में सरकारी योजनाओं और देव संस्कृति की धूम

उत्तरकाशी के 66वें स्थापना दिवस पर डुंडा ब्लॉक में सरकारी योजनाओं और देव संस्कृति की धूम

उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के डुंडा गांव स्थित रेणुका मंदिर परिसर में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विकास मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो 24 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। मेले का उद्घाटन मां रेणुका व कच्चडू देवता की उपस्थिति में क्षेत्र के 92 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बच्चन सिंह गुसाईं द्वारा किया गया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार निभा रहे हैं। माता रेणुका के प्रांगण में डुंडा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवताओं की डोलियां मेलास्थल पर पहुंचीं, जहां माता रेणुका की डोली ने पारंपरिक विधि से सभी देव डोलियों का स्वागत किया। मेले में इस वर्ष विभिन्न विभागों के सरकारी स्टॉलों का आकर्षक और विस्तृत स्वरूप देखने को मिल रहा है, जिससे स्थानीय जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ लाभ भी प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी 1960 को तत्कालीन टिहरी जनपद से अलग होकर उत्तरकाशी जिले का गठन हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष जिला स्थापना दिवस पर इस मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष उत्तरकाशी जिला अपने 65 वर्ष पूर्ण कर 66वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *