पुलिस चेकिंग के दौरान युवकों को अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा महंगा
पुलिस चेकिंग के दौरान युवकों को अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा महंगा
चालान कार्यवाही के साथ- साथ युवकों को काटनी पड़ी हवालात में रात
देहरादून- एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद देहरादून में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना बसंत विहार पुलिस टीम ने बल्लीवाला चौक पर नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को बिना वैध दस्तावेज और बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए रोका। पुलिस ने नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही थी, तभी दोनों युवकों ने अनावश्यक रूप से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और भ्रामक और झूठी टिप्पणियां करने लगे। इससे चेकिंग अभियान में व्यवधान उत्पन्न हुआ। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने युवकों को ऐसा करने से रोका, लेकिन युवक नियमों का उल्लंघन करते रहे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। उनके वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और चेकिंग अथवा अन्य कानूनी कार्यवाही के दौरान पुलिस का सहयोग करें। जनपद पुलिस ने कहा कि वह सदैव जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
