उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड बजट में मातृशक्ति के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता : दीप्ति रावत भारद्वाज 

उत्तराखंड बजट में मातृशक्ति के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता : दीप्ति रावत भारद्वाज 

 

देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बजट महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इनमें नंदा गौरा योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के तहत नवजात शिशुओं और माताओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है तथा आंचल अमृत योजना के जरिए बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य मातृशक्ति को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्रदान करना है, ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण को भी और मजबूत करेगा तथा प्रदेश की मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *