उत्तरकाशीउत्तराखंड

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया गजणा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया गजणा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा

 

उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गाजणा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की साथ ही उनकी समस्याओं को सुना। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सजवाण ने पोखरियालगाँव, न्यूगांव, भेंत, सिरी, भड़कोट व कुमारकोट सहित विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात.क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं और समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि गजणा क्षेत्र सदैव उनकी प्राथमिकताओं में रहा है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल में जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गजणा क्षेत्र में उपतहसील की स्थापना की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ता और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इसके अलावा जलकुर नदी से काश्तकारी भूमि के कटाव को रोकने हेतु करोड़ों रुपये के सुरक्षा कार्य कराए गए। साथ ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों, पुलों, विद्यालयी भवनों का निर्माण तथा आईटीआई की स्थापना कर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया।

 

पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे तथा क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

 

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कियास्वागत और स्नेह के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *