उत्तरकाशीउत्तराखंड

तहसीलों में अधिकारी न बैठने से जनता परेशान– प्रदीप सिंह रावत 

 

 

तहसीलों में अधिकारी न बैठने से जनता परेशान– प्रदीप सिंह रावत 

उत्तरकाशी

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने जनपद की तहसील भटवाड़ी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के नियमित रूप से न बैठने पर चिंता व्यक्त की ।

 

रावत ने कहा कि इन तहसीलों में अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण स्थानीय जनता को अपने छोटे-बड़े राजस्व संबंधी कार्यों के लिए मजबूरन जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. जिससे आम लोगों का समय और धन दोनों व्यर्थ होता दिख रहा है।

 

उन्होंने कहा कि जब वरिष्ठ अधिकारी ही अपने कार्यालयों में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होंगे.तो उनके अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों से कार्य के प्रति संवेदनशीलता की अपेक्षा करना भी कठिन हो जाता है। यही कारण है कि आज राजस्व विभाग में कई प्रकार की अव्यवस्थाएं और गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।

 

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया. भटवाड़ी क्षेत्र के स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिकांश पटवारी भी अपनी पटवारी चौकियों में नियमित रूप से नहीं बैठते हैं और केवल फोन के माध्यम से या उन्हीं कार्यों के लिए उपलब्ध होते हैं, जिनमें उन्हें निजी हित दिखाई देता है।

 

रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही तहसीलों में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और पटवारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की गई, तो जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा तहसीलों में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *